{"_id":"5a8b0d884f1c1bb5568b4b48","slug":"191519062408-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करें
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने जहां कहीं भी मिट्टी और कूड़े के ढेर लगे हैं उन्हें तुरंत हटाने और अनियंत्रित ढंग से कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिलियानौल और भिकियासैंण में कूड़ा निस्तारण को पायलट प्रोजेक्ट के तहत कराए जाने के लिए निविदा निकालने को भी कहा।
जिला कार्यालय में सफाई संगठन ग्रीन हिल्स और निवारण संस्था के लोगों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्य योजना बनानी होगी। इसमें ग्रीन हिल्स संस्था भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कूड़े को घर-घर से इकट्ठा करने और उसमें से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग किए जाने को कहा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कूड़े को सड़क निर्माण, पाइप आदि बनाने में प्रयोग किया जा रहा है।
उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिलियानौल और भिकियासैंण में कूड़ा निस्तारण को पायलट प्रोजक्ट के तहत कराए जाने के लिए निविदा निकालने को कहा। साथ ही कहा कि कूड़े को न तो नालियों में फेंका जाए और न जलाया न जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सफाई निरीक्षक को गंदगी फैलाने वालों का चालान करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ मो. असलम, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत, ग्रीन हिल्स संस्था की वसुधा पंत, युसूफ तिवारी, निवारण संस्था के मदन मिश्रा आदि मौजूद थे।