फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चौमू और कलसीमा में दर्जनों लोग बीमार

चौमू और कलसीमा में दर्जनों लोग बीमार

Wed, 14 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
चौमू और कलसीमा में दर्जनों लोग बीमार
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत चौमू और कलसीमा में इन दिनों वायरल फीवर के प्रकोप से गरीब परिवार के दर्जनों लोग बीमार हैं। लगभग हफ्ते भर से बीमार लोगों के बिस्तर में पड़े होने के कारण सही स्वास्थ्य उपचार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चौमू दान सिंह पवांर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखे ज्ञापन में बताया कि उनके गांव चौमू और कलसीमा में हफ्ते भर से गरीब परिवार के दर्जनों लोग खांसी, बुखार, गले में दर्द के कारण बिस्तर पर पड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्धन परिवार से होने के कारण और जिला मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण पीड़ित लोग शहर आकर इलाज कराने में असमर्थ हैं।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाकर पीड़ित लोगों का शीघ्र उपचार कराने की मांग की है। इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि इस बारे में उनके पास ज्ञापन नहीं पहुंचा है लेकिन अखबार के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद वह शीघ्र ही क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed