{"_id":"5a1c76b94f1c1b4e718b5e51","slug":"191511814841-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चालान काटकर पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चालान काटकर पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले अपनी यह आदत छोड़ दें अन्यथा उन्हें पांच सौ रुपये अर्थदंड अदा करना होगा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर सार्वजनिक स्थान पर भेटुली गांव निवासी एक व्यक्ति को बीड़ी पीते हुए देखा। डीएम ने स्वयं इस व्यक्ति का चालान कर 500 रुपये जुर्माना वसूला।
जिलाधिकारी ने मालरोड से जिला कार्यालय को जाने वाली सीढ़ियों के पास भेटुली गांव निवासी को बीड़ी पीते हुए देखा। उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध विधेयक 2016 का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं इस व्यक्ति का चालान काटकर पांच सौ रुपये का अर्थदंड वसूला है।
उन्होंने विधेयक का सख्ती से पालन करने के लिए कई अधिकारियों को प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नामित किया है, जो कि जगह-जगह जाकर कूड़ा, कचरा, प्लास्टिक, सीवर आदि का निरीक्षण कर मौके पर ही चालान करेंगे। इसके लिए नगरपालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।