{"_id":"598a06014f1c1b60718b4890","slug":"191502217729-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग रकी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग रकी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक दिन बारिश होने पर ही पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। उन्होंने कहा कि नगर में वन-वे यातायात व्यवस्था पहले की तरह ही यथावत रखी जाए। उन्होंने पानी का बिल भवन कर के आधार पर देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा से चंडीगढ़, लखनऊ, द्वाराहाट को जाने वाली बसों का संचालन बस स्टेशन से नहीं किया जा रहा है। इस कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तीनों बसों का संचालन बस स्टेशन से करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर में बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं होती है। इस कारण कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। उन्होंने नगर में बढ़ रहे लावारिस जानवरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की। सभा की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी ने और संचालन लीग के सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, उपाध्यक्ष केशव पांडे, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, उप सचिव आनंद बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह पवार, संरक्षक किशोर जोशी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, कैलाश तिवारी, पूरन सिंह ऐरी, कमांडर एचएस सांगा, मोहन जोशी, कर्नल शशिशेखर जोशी, राम सिंह नगरकोटी, पीएस बिष्ट, नवीन जोशी, मदन सिंह, महिपाल मेहता, लक्ष्मण सिंह, भूपाल सिंह, आनंद सिंह, दीवान मेहता, शांति देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन