फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जाबर में नंदादेवी मेला 25 को तैयारियों शुरू

जाबर में नंदादेवी मेला 25 को तैयारियों शुरू

Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जाबर में नंदादेवी मेला 25 को तैयारियों शुरू
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कोट्यूड़ा के जाबर स्थित नंदादेवी मंदिर में 25 अगस्त को होने वाले नंदाष्टमी मेले की तैयारियों शुरू हो गई हैं। इसको लेकर हुई बैठक में देवी के पुजारी द्वारा सुझाई गई तिथियों के अनुसार कार्यक्रम तय किया गया। बैठक में तय किया गया 19 अगस्त को गणेश पूजा होगी। इसी दिन रात्रि से 23 अगस्त तक मेले से जुडे़ गावों में रात्रि जागरण होगा। 24 अगस्त को केला आमंत्रण होगा, जबकि 25 अगस्त को नवांण, छिताड़, बगड़ी, अमस्यारी, गोदी, टेड़ागांव और कोटयूड़ा के अलावा मेले से जुड़े गावों के मेलार्थी नंदी देवी के प्रतीक केले को लेकर जाबर पहुंचेंगे। इसी दिन 25 अगस्त की रात को मेला होगा। 26 अगस्त को हवन यज्ञ और भंडारे के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कुबेर सिंह कठायत ने और संचालन नरेंद्र मेहरा ने किया। इस मौके पर प्रधान परूली देवी, रमेश कठायत, बचेसिंह कठायत, शिवरज कठायत, त्रिलोक नाथ, लालचंद, देव सिंह पैलीया, किसन सिंह, कैलाश कठायत, कुंवर सिंह, भोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, हीरासिंहपूरन राम व सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुनियांबगड़ में मेला 15 को
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत पुनियांबगड़ में भी नंदादेवी मेले की तैयारियों पूरी हो गई हैं। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आठ दिवसीय नंदादेवी पूजा 8 अगस्त रात्रि से देवी के जागरण गीतों के साथ शुरू होगी, जबकि रात्रि मेला 15 अगस्त को होगा। प्रधान हीरा देवी और आनंद सिंह आदि ने लोगों से मेले में पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed