{"_id":"5c267111bdec22570156b0d4","slug":"181546023185-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने अल्मोड़ा हार्ट केयर सेंटर का करार एक साल को बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने अल्मोड़ा हार्ट केयर सेंटर का करार एक साल को बढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से चल रहे हार्ट केयर सेंटर का करार एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए प्रदेश शासन और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
हार्ट केयर सेंटर का संचालन पिछले करीब नौ माह से मौखिक सहमति के आधार पर ही हो रहा था। सहमति पत्र पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हो जाने के बाद फिलहाल गतिरोध समाप्त हो गया है। हालांकि मार्च के बाद एक बार फिर करार आगे बढ़ाने के बारे में फैसला करना होगा।
बता दें कि पिछली सरकार के कार्यकाल में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सीईओ डॉ.ओपी यादव के साथ हुए एक करार के तहत अक्तूबर 2016 से अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट केयर सेंटर ने काम करना शुरू किया। करार के तहत नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट द्वारा हार्ट केयर सेंटर में दो हृदय रोग विशेषज्ञ सहित अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है। जबकि भवन, मशीनें आदि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। डाक्टरों और अन्य स्टाफ का वेतन राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। हार्ट केयर सेंटर को संचालित करने का करार एक-एक साल के लिए बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार के आने के बाद हार्ट केयर सेंटर को संचालित करने के लिए मार्च 2018 तक करार बढ़ाया गया था। लेकिन उसके बाद से आज तक मौखिक सहमति के आधार पर ही इसका संचालन किया जा रहा था। बीते दिनों कैबिनेट में मंजूरी के बाद सरकार ने करार को एक साल के लिए बढ़ाने पर सहमति कर दी है। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सीईओ और वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ.ओपी यादव ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून में दोनों पक्षों के हस्ताक्षर के बाद फिलहाल मार्च 2019 तक के लिए करार बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि हार्ट केयर सेंटर अच्छी तरह काम कर रहा है और इलाज के लिए हर रोज काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं।