{"_id":"5b1d5fd34f1c1bf67a8b47df","slug":"181528651731-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त कर रही भाजपा सरकार: कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त कर रही भाजपा सरकार: कुंजवाल
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा विकासखंड के कई गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाएं समाप्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने विकास कार्यों के लिए सांगड़साहू गांव में पांच लाख और मिरोली बुधाण गांव के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
सांगड़साहू गांव में लोगों ने उन्हें जन समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर हुई सभा में कुंजवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस शासन में शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बाधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी दल की सरकार हो उसे जनता के हित में कार्य करना चाहिए। गांव में विकास कार्यों के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके मिरोली बुधाण में भी ग्रामीणों के साथ बैठक की और विकास कार्यों के लिए तीन लाख विधायक निधि से स्वीकृत किए।
इसके बाद फटक्वालडुंगरा, छानाखरखोटा में भी जन समस्याएं सुनीं। विधायक निधि से फटक्वालडुंगरा सैम मंदिर मे टिनशेड, छानागांव में सैम मंदिर, छानाखरखोटा गोलू मंदिर मे टिन शेड निर्माण कराने की भी घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक पप्पू कार्की के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना जताई। क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सकवाल, युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र धौनी, मनोज रावत, पप्पू गुरुरानी, राम सिंह बगडवाल, हरीश आर्या, महेंद्र फर्त्याल, विशन फर्त्याल, नंदन सिंह सिजवाली, चंदन बोरा, कुंनद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।