{"_id":"5af32e7b4f1c1b6e098b8e40","slug":"181525886587-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर जेनेरिक दवाइयां ही लिखें मरीजों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर जेनेरिक दवाइयां ही लिखें मरीजों को
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवाएं ही लिखें। डॉक्टर अपने चेंबर के बाहर जेनेरिक दवाएं लिखे जाने का एक कंप्यूटराइज्ड बोर्ड भी लगाएं। उन्होंने कहा कि अनेक बार शिकायत मिलती है कि अस्पतालों के डॉक्टर बाहर की दवाई लिख रहते हैं। इसके लिए शिकायती फोन नंबर अस्पताल में प्रदर्शित किया जाए, ताकि लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण को एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका और अधिशासी अभिंयता ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि संयुक्त कमेटी बनाकर निरीक्षण कर दो दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में उल्लेख किया जाए कि दीवार किन कारणों से क्षतिग्रस्त हुई। प्रांतीय खंड के ईई को निर्देशित किया कि मालरोड में पेट्रोल पंप के सम्मुख ड्रेनेज सिस्टम से जनता को हो रही कठिनाई को देखते हुए कार्य में तेजी लाएं।
बैठक में ओटी में खराब सी-आर्म मशीन को ठीक करवाने की स्वीकृति डीएम ने दी। अस्पताल में मरम्मत, पुताई सहित अन्य कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए और प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। डेंटल चेयर, अन्य दंत उपकरण, वार्ड के लिए दो आक्सीजन कनसंट्रेटर क्रय करने, ओटी अनुभाग के लिए एक इनर्वटर, पोस्टमार्टम हाउस के लिए उपकरण क्रय पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में निहित प्रावधानों के अंतर्गत उपकरण क्रय कर लें।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर की सफाई के साथ ही मरीजों के बिस्तरों, चादर, तकिए और शौचालय की सफाई दुरुस्त रखें।
सीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 200 एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हो गए हैं। बैठक में पीएमएस डॉ. निशा पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी, कोषाधिकारी प्रकाश पंत, एसई जल संस्थान केएस खाती, संचालक मंडल के सदस्य मोतीलाल वर्मा, किशन गुरुरानी, संजय जोशी, अशोक पांडे आदि उपस्थित थे।