फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पलायन रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है दुग्ध व्यवसाय: राजवीर

पलायन रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है दुग्ध व्यवसाय: राजवीर

Wed, 21 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पलायन रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है दुग्ध व्यवसाय: राजवीर
अल्मोड़ा। जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल के सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों और समितियों से जुड़ीं महिलाओं के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमीनार शुरू हो गया है। इस मौके पर राज्य दुग्ध फेडरेशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि पर्वतीय इलाकों से पलायन रोकने में दुग्ध व्यवसाय महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। राज्य के सभी जिलों से पहुंचीं महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस व्यवसाय से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। डेरी विकास विभाग के निदेशक संजय कुमार ने दुग्ध समितियों और समूहों से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं का हर संभव समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन

यूसीडीएफ अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। दुग्ध व्यवसाय को अपनाकर लोग अपनी आय बढ़ा सकते हैं और पलायन काफी हद तक रुक सकता है। डेरी विकास विभाग के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि दुग्ध समितियों और समूहों से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाएगा। उन्होंने सेमीनार में अर्जित जानकारियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। महिला डेरी विकास परियोजना के अपर निदेशक दीप प्रकाश बिष्ट और कई अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को वित्त प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुग्ध व्यवसाय से वह जो भी अर्जित करते हैं उसका सही से प्रबंधन भी जरूरी है। सेमीनार में राज्य के सभी जिलों से पहुंचीं महिलाओं को कई विशेषज्ञों ने दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने, उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में संभानाओं समेत कई विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

दुग्ध संघ चमोली के अध्यक्ष धन सिंह नेगी, अल्मोड़ा दुग्ध संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह गोसाई, उप निदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक एके नेगी, नंदाबल्लभ सनवाल, लालकुआं दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अजय क्वीरा, जीएम एचएस कुटौला, तिलकराज गंभीर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में उमेश चंद्र बिष्ट, गीता बिष्ट, धन सिंह कोरंगा, भुवन चंद्र त्रिपाठी, भरत सिंह नबियाल, नवीन चंद्र जोशी, रीता पांडे, गीता जोशी, हेमा जोशी, हेमा आर्या, कमल जोशी, भूपाल सिंह शाही, सूप सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed