फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मनिआगर-बानठोक मोटर मार्ग में बस सेवा शुरु करने की मांग

मनिआगर-बानठोक मोटर मार्ग में बस सेवा शुरु करने की मांग

Tue, 13 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
मनिआगर-बानठोक मोटर मार्ग में बस सेवा शुरु करने की मांग
अल्मोड़ा। चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 16 किमी लंबे मनियागर-बानठोक मोटर मार्ग के पहले चरण में सड़क के कटान का काम पूरा हो गया है। दूसरे चरण में डामरीकरण के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है। हालांकि पिछले करीब एक साल से इस रोड में जीपें और ट्रक आदि चल रहे हैं। कभी कभार बारात आदि की बस भी यहां तक आ जाती है। क्षेत्रवासियों ने इस मार्ग में बस सेवा शुरू करने की मांग की है। दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि डामरीकरण का काम होने के बाद ही बस सेवाएं शुरू की जा सकेंगी।
विज्ञापन


धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत मनियागर-बानठौक मोटर मार्ग के पहले चरण में सड़क कटान का कार्य पूरा हो चंका है। इस मार्ग में पिछले करीब एक साल से जीपें चल रही हैं। जिससे आसपास के ग्रामीणों को सड़क का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


कई बार ट्रक भी निर्माण सामग्री आदि लेकर यहां आते हैं। बताया गया है कि बरात आदि के लिए प्राइवेट बस भी कई बार बानठोक तक आ जाती है। फिलहाल डामरीकरण नहीं होने के कारण इस मार्ग पर बस सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड क्रांति दल के जिला महामंत्री शिवराज बनौला सहित क्षेत्र के लोगों ने डामरीकरण का काम जल्द पूरा करके इस मार्ग में बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इधर केमू स्टेशन अल्मोड़ा के प्रभारी बसंत बल्लभ चंदोला ने बताया है कि मनियागर-बानठोक मोटर मार्ग अभी पूरी तरह कच्चा है जिससे इस रूट में केमू की बसों का संचालन नहीं किया जा सकता है और न ही अब तक कोई सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed