फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एएनएम और आशा की जिम्मेदारी तय करें

एएनएम और आशा की जिम्मेदारी तय करें

Mon, 29 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
एएनएम और आशा की जिम्मेदारी तय करें
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु मृत्यु दर को लेकर एएनएम और आशाओं की जिम्मेदारी तय की जाए। वह सभी अभिलेख रखें, सही अभिलेख नहीं मिलने पर संबंधित क्षेत्र की एएनएम और आशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के धौलादेवी ब्लॉक में कुमाऊं मंडल के पहले कुमाऊं मदर यूनिट (केएमयू) की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने शिशु मृत्यु दर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एएनएम और आशा द्वारा कोई भी अभिलेख और जानकारी नहीं रखी जा रही है, जो घोर लापरवाही है। डीनापानी के रहने वाले अति कुपोषित बच्चे सूरज बिष्ट को दिल के रोग की परेशानी थी। उसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र की एएनएम और आशा के पास नहीं होने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं को प्रसव अस्पताल में कराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्थ रिपोर्ट की भी जांच अनिवार्य रूप से की जाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टीम विद्यालयों में जाकर बच्चों का परीक्षण करें। महिला अस्पताल में अब तक प्राइवेट वार्ड नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और जिला होम्योपैथिक अधिकारी समन्वय बनाकर दो दिन में स्पष्टीकरण दें और शीघ्र ही वहां प्राइवेट वार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अस्पतालों में खराब उपकरणों की सूची तैयार करें, ताकि उन्हें दुरुस्त करने को केंद्र और राज्य सरकार से धन की मांग की जा सके। बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित, सीएमओ डा. निश पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह, डा. योगेश पुरोहित, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता गिरीश फुलारा, दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed