{"_id":"5a1aee884f1c1b69678be35a","slug":"181511714440-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डा. अंबेडकर को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डा. अंबेडकर को याद किया
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जो 26 जनवरी 1950 में प्रभाव में आया। संविधान बनने में दो वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने डा. भीमराव अंबेडकर को देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का मौका दिया। उन्हें संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर केदार मिश्रा, गिरिजा पाठक, राजेश लोहनी, महेश जोशी, हरीश मेहता, विनोद जोशी, भुवन पांडे, हरीश बिष्ट, पूनम जोशी आदि मौजूद थे।