फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   धौलछीना वालों को चार दिन से नहीं मिला पानी

धौलछीना वालों को चार दिन से नहीं मिला पानी

Tue, 08 Aug 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 08 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना वालों को चार दिन से नहीं मिला पानी
धौलछीना में पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैसियाछाना के धौलछीना को पानी की आपूर्ति करने वाली बिंसर-धौलछीना पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र में चार दिन से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र के व्यवसायियों को भी पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों ने लाइन ठीक करना तो दूर क्षतिग्रस्त लाइन को देखने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


बीते चार अगस्त को हुई तेज बारिश के कारण बिंसर-धौलछीना पेयजल लाइन लगभग 45 मीटर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों प्यास बुझाने को बरसात के पानी पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धौलछीना में ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां पर स्थानीय लोगों के अलावा सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में कार्य करने वाले कर्मचारी भी निवास करते हैं।
विज्ञापन


पानी न आने से कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को पानी की तलाश में इधर उधर नौलों और जल धारों की शरण लेनी पड़ रही है। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। पानी के अभाव में कई होटल व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं। हालांकि जल संस्थान ने धौलछीना में दो हैंड पंप लगा रखे हैं, लेकिन उनमें भी दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को सूचना देने के बाद भी कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन देखने नहीं पहुंच रहे हैं। व्यापार मंडल धौलछीना के अध्यक्ष दरवान सिंह रावत ने जल संस्थान के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरस्त करने और क्षेत्रवासियों को पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के जेई जेसी दुर्गापाल ने बताया कि पाइपों की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण दिक्कत आ रही है। पाइप उपलब्ध होते ही लाइन ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed