{"_id":"5957cb164f1c1bdc398b48d5","slug":"181498925846-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में स्टाफ की कमी से ग्राहकों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में स्टाफ की कमी से ग्राहकों की परेशानी बढ़ी
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मौलेखाल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इस कारण ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने एसबीआई प्रबंधक को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि एसबीआई की मौलेखाल स्थित शाखा में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इस बैंक में मौलेखाल, भ्याड़ी, कटरिया, बांगीधार, तड़ी, टुकनोली, खुमाड़, चमकना, देवायल, करगेत, पोखरी, मैठानी समेत कई दूरस्थ गांवों से उपभोक्ता आते हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण उनका कार्य कई बार नहीं हो पाता है। इस कारण उन्हे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि बैंक में कर्मचारियों के खाली पद नहीं भरे गए तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, प्रधान श्याम सिंह भंडारी, गिरधर राणा, परी देवी, किशन राम, मुन्नी देवी, भारती देवी, उमेश चंद्र, ब्रह्मानंद, इंद्र सिंह, संजय सिंह रावत, हेमा रावत, रवींद्र सिंह, सुजीत चौधरी, आनंद सिंह, कुंदन सिंह, प्रेम चंद्र, मोहन सिंह रावत, गुड्डी देवी, जीत सिंह रावत आदि शामिल थे।