{"_id":"5c6c5121bdec220c2959e737","slug":"171550602529-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय छात्र संसद में भाग लेंगे आवासीय विवि के चार छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय छात्र संसद में भाग लेंगे आवासीय विवि के चार छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आवासीय विश्व विद्यालय के चार छात्र राष्ट्रीय छात्र संसद में भाग लेने केरल रवाना हो गए हैं। केरल विधानसभा द्वारा आयोजित छात्र संसद में युवाओं में देशभक्ति, प्रजातांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं रुचि पैदा करने, राजनीतिक मान्यताओं के प्रति युवाओं की सोच को सही रूप देने पर विचार रखे जाएंगे।
23 से 25 फरवरी तक चलने वाली राष्ट्रीय छात्र संसद के लिए आवासीय विवि में अध्ययनरत बीएससी बायोफ्यूल के छात्र विवेक मेहता, धीरेंद्र टोपाल, बीएससी कंप्यूटर विज्ञान के चेतन धामी और आशीष चिलवाल केरल रवाना हो गए हैं। आवासीय विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि राज्यपाल की ओर से 18 से 30 साल के छात्रों को छात्र संसद में भेजने के निर्देश दिए गए थे। ब्यूरो