फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरना दिया सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरना दिया सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरना दिया सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जनता को विभागों से खुद ही अनापत्तियां लाने को कहा जा रहा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी तैयारी से पर्वतीय क्षेत्र में प्राधिकरण को लागू किया है। उन्होंने कहा कि पीठ के निर्देशों के बाद भी यदि पुन: सर्वे नहीं किया गया तो पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि विगत माह सदन में पीठ को निर्देश देने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना लोकतंत्र की हत्या है। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, हर्ष कनवाल, अख्तर हुसैन, लीला खोलिया, ललित मोहन पंत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed