फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पीएनबी मैटलाइफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में उतराखंड के खिलाडिय़ों का जलवा

पीएनबी मैटलाइफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में उतराखंड के खिलाडिय़ों का जलवा

Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी मैटलाइफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में उतराखंड के खिलाडिय़ों का जलवा
अल्मोड़ा। दिल्ली में हुई पीएनबी मैटलाइफ जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में शिवम मेहता, अराध्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण, मनसा रावत ने रजत और आन्या चौहान, ध्रुव नेगी और अंश नेगी ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 17 ये 21 जुलाई तक आयोजित पीएनबी मैटलाइफ जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-13 के एकल मुकाबले में अराध्य प्रताप सिंह को सेमिफाइनल के मुकाबले में वाकओवर मिला और उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया। जहां इनका मुकाबला हर्षित दाहिया से हुआ जिसमें सीधे सेटों में 21-16, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


बालक अंडर-15 के एकल मुकाबले में शिवम मेहता ने सेमीफाइनल के मुकाबले में राधव चंद्र दात को 21-18, 16-21, 20-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में देव महेश्वरी से हुए मुकाबले में 22-20, 21513, 21-169 के कड़े मुकाबले में खिताब अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बालक अंडर-13 के एकल मुकाबले में ध्रुव नेगी और अंश नेगी भी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे, लेकिन किन्हीं कारणवश सेमिफाइनल नहीं खेल पाने के कारण उन्हें प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग अंडर-15 के एकल मुकाबले में मनसा रावत ने सेमीफाइनल मुकाबले में शाना वर्मा को 21-16, 21-17 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मनसा का मुकाबला मुस्कान शंगवान से हुआ और 21-19, 21-15 के कड़े मुकाबले में हारने के बाद रजत पदक जीता। बालिका अंडर 15 के एकल मुकाबले में आन्या चौहान ने सेमीफाइनल मुकाबले में मुस्कान शंगवान से 21-18, 23-21 से हारकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 और अंडर- 15 बालिका एकल वर्ग में वर्तिका सिंह क्वाटर फाइनल तक पहुंचीं। खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच डीके सेन, प्रकाश पादुकोन को दिया। इधर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed