फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कनेक्टविटी की समस्या से परेशान रहे उपभोक्ता

कनेक्टविटी की समस्या से परेशान रहे उपभोक्ता

Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कनेक्टविटी की समस्या से परेशान रहे उपभोक्ता
अल्मोड़ा। एक तरफ बैंकों में इन दिनों कैश की काफी किल्लत है तो दूसरी तरफ सोमवार को कनेक्टिविटी की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। मुंबई से सर्वर डाउन होने के कारण दोपहर डेढ़ बजे तक एटीएम में कनेक्टिविटी की समस्या बनी रही। जिससे एटीएम में पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़े लोगों को काफी निराश होना पड़ा है।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से अल्मोड़ा में बैंकों में कैश की किल्लत बनी हुई है। हालांकि सौ-सौ के नोट बैंकों और एटीएम में हैं, लेकिन वह भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। जबकि दो हजार और पांच सौ के नोट आरबीआई से काफी सीमित मात्रा में आ रहे हैं। सोमवार को उपभोक्ताओं को कनेक्टिविटी की मार भी झेलनी पड़ी। एटीएम में पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को सुबह के समय बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सर्वर डाउन होने और कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण एटीएम से पैसा नहीं निकल सका। खासकर दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ा। यह समस्या दोपहर डेढ़ बजे तक रही। हालांकि उसके बाद सर्वर चलने लगा और कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो गई थी। इधर एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अल्फा पोऊ ने बताया कि मुंबई से सर्वर डाउन होने के कारण कनेक्टिविटी की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed