Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तहसीलदार ने किया बीएसएनएल परिसर मकेड़ी का निरीक्षण

तहसीलदार ने किया बीएसएनएल परिसर मकेड़ी का निरीक्षण

Wed, 07 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने किया बीएसएनएल परिसर मकेड़ी का निरीक्षण
अल्मोड़ा। मकेड़ी में बीएसएनएल की भूमि में मंदिर निर्माण की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को तहसीलदार खुशबू आर्या के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया। फिलहाल इस स्थान पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है और पीपल के पेड़ में पूजा के लिए बंद किए गए गेट खोल दिए गए हैं। तय हुआ है कि जिस भूमि में निर्माण किया जा रहा है। उसका सीमांकन किया जाएगा कि भूमि किसकी है।
विज्ञापन


मालूम हो बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) सीसी रजवार और बीएसएनएल कालोनीवासियों ने एसडीएम, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि मकेड़ी में बीएसएनएल की भूमि में अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप था कि यहां पर पीपल के पेड़ मंदिर में लोगों को पूजा नहीं करने दी जा रही है और वहां को जाने वाले रास्ते के गेट बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार दिन में तहसीलदार खुशबू आर्या मौके पर पहुंचीं। हवालबाग के ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के मध्य वार्ता हुई। तहसीलदार ने बताया कि पूजा स्थल को जाने वाले गेट खुले मिले। इस स्थान पर किए जा रहे निर्माण कार्य रोक दिया गया। दोनों पक्षों में इस पर सहमति बनी है। जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है उस भूमि का सीमांकन किया जाएगा, ताकि पता लग सके कि यह भूमि किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। इस अवसर पर राजस्व उप निरीक्षक सुरेक्ष नैवनला, मोहन गिरि के अलावा बीएसएनएल के कार्मिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed