{"_id":"5a1eee344f1c1b59678bf08a","slug":"171511976500-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी कर विरोध जताया
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वेतन विसंगति दूर करने समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार कर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकारों पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने यू हेल्थ कार्ड देने, वेतन विसंगति दूर करने, एसीपी की विसंगति दूर करने, 500 दिन उपार्जित अवकाश देने की मांग की। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने की मांग की। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। तय हुआ कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसकी जानकारी धरना स्थल पर दी जाएगी। अध्यक्षता उपाध्यक्ष कैलाश जोशी ने और संचालन महामंत्री गोपाल राम ने किया। धरने पर हेमंत कुमार, कैलाश जोशी, कृष्ण मोहन जोशी, आनंद सिंह कनवाल, हरीश बिष्ट, तनुज गोस्वामी, गौरव कांडपाल, रईस अहमद, रियासत अली, रमेश राज, रुचि मेहता, मंजूषा नगरकोटी, दिनेश लाल साह, मुकेश कुमार, मनोज वर्मा, उमेश जोशी आदि बैठे।