{"_id":"5a08801d4f1c1b6a678bb1f2","slug":"171510506525-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा की मासिक बैठक में वक्ताओं ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और दृष्टि बाधितों के हित में लिए गए निर्देशों का स्वागत किया। जयपुर हाउस तिलकपुर में हुई बैठक के दौरान सदस्यों ने शासकीय विभागों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती किए जाने संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की।
बैठक में चार जनवरी को आयोजित होने वाले ब्रेल दिवस समारोह की रूपरेखा भी तय की गई। महेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक से पूर्व संघ के महासचिव डीके जोशी ने पिछले माह संघ द्वारा की गई कार्यवाइयों का विवरण सदस्यों को दिया। इस मौके पर चंद्रमणि भट्ट, श्याम नारायण, डा. जेसी दुर्गापाल, किरन साह, जीसी जोशी ने भी विचार रखे।