फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   168 Recruits Joins Indian Army

कुमाऊं नागा रेजीमेंट के 168 रिक्रूट बने भारतीय सेना का अंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
168 Recruits Joins Indian Army
विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रिक्रूटों को पदक पहनाते मुख्य अतिथि। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा... की स्वर लहरियों के बीच कुमाऊं और नागा रेजीमेंट केंद्र के 168 रिक्रूट शपथ ग्रहण के बाद विधिवत सेना का अंग बन गए हैं। मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट कर्नल एसके यादव ने कहा कि देश सेवा के लिए सेना ही उचित माध्यम है। उन्होंने सिपाहियों से देश की सीमाओं की निगहबानी के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया। इससे पूर्व नव प्रशिक्षितों ने शानदार परेड और मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सेना के सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रिक्रूटों के परिजन भी पहुंचे थे। 168 रिक्रूट शपथ लेकर विधिवत भारतीय सेना का अंग बने। मुख्य अतिथि कर्नल एसके यादव ने परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण भी किया। परेड का नेतृत्व रिक्रूट अनूप सिंह ने किया। परेड अधिकारी मेजर आशुतोष शंकर थे। इससे पूर्व प्रशिक्षण बटालियन कमांडर कर्नल सुनील कटारिया ने भी परेड की सलामी ली। इसके बाद केंद्र के धर्मगुरु सूबेदार मेजर दिनेश चंद्र जोशी ने सभी जवानों को पवित्र धर्म ग्रंथों को साक्षी मान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि कर्नल यादव ने नव प्रशिक्षित जवानों से सत्य, निष्ठा और कर्मठता से देश सेवा करने का आह्वान किया। नौ महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद सैनिक बने जवानों को कुमाऊं और नागा रेजीमेंट की विभिन्न बटालियनों में भेजा जाएगा। यहां ले. कर्नल अभिजीत घोष, ले. कर्नल शोबी राज, मेजर राजीव रंजन भारती, मेजर दीपक सिंह, सूबेेदार दीवान सिंह, इंद्र सिंह रौतेला, सूबेदार तारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परेड के ये सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट हुए सम्मानित
सिपाही अनूप सिंह, रितिक भट्ट, अंकित सामंत, कमलेश सिंह, सिकंदर पवार।

शपथ ग्रहण के दौरान परेड निकालते रिक्रूट। संवाद

शपथ ग्रहण के दौरान परेड निकालते रिक्रूट। संवाद- फोटो : RANIKHET

शपथ ग्रहण समारोह में परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि। संवाद

शपथ ग्रहण समारोह में परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed