फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में जन शिकायतों का त्वरित हो रहा निस्तारण

मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में जन शिकायतों का त्वरित हो रहा निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में जन शिकायतों का त्वरित हो रहा निस्तारण
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन शुरू हुए करीब ढाई माह बीत चुका है। इस दौरान अल्मोड़ा में करीब 44 शिकायतें आईं और 40 शिकायतों का निस्तारण भी हो चुका है। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में अल्मोड़ा में पहली शिकायत 15 मार्च को ऑनलाइन दर्ज हुई। आपदा क्षति को लेकर की गई इस शिकायत का निस्तारण कर प्रभावित को 5200 रुपये की आर्थिक मदद दे दी गई है।
विज्ञापन


समस्याओं को लेकर आम लोगों द्वारा ऑनलाइन की जाने वाली शिकायतें पूर्व में समाधान पोर्टल में की जाती थीं, लेकिन इस साल 22 फरवरी से समाधान पोर्टल का नाम बदलकर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन रख दिया गया।
विज्ञापन


नियमानुसार हेल्प लाइन में आने वाली शिकायतों का निस्तारण सात दिन के भीतर करना होता है। समस्या सही पाए जाने के बाद विभाग के अधिकारी द्वारा समस्या का निस्तारण और समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता को सूचना भी देता है, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। निस्तारण के बाद भी शिकायत की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मार्च को अल्मोड़ा में दर्ज हुई पहली शिकायत धौलाघट के चंदन राम ने की थी। उन्होंने आपदा से घर को हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा था और संबंधित विभाग की ओर से शिकायतकर्ता को 5200 रुपये की मदद भी दी गई।


उसके बाद सड़क, पर्यटन, फसल नुकसान, आपदा, अवैध कब्जे, मार्गों की हालत समेत करीब 44 शिकायतें अब तक दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें केवल अब चार शिकायतों का ही निस्तारण किया जाना बाकी है। जानकारी के अनुसार जो समस्याएं लंबित हैं उन मामलों में जिलाधिकारी की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed