{"_id":"5c742be7bdec224b57505ea2","slug":"161551117287-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सम्मान में परिसर में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सम्मान में परिसर में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारियों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में परिसर में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर सांस्कृतिक मद और छात्रसंघ कोष की धनराशि शहीद जवानों के परिवारों को भेजने की मांग की। उन्होंने इस मामले में परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने कहा कि पुलवामा में जवानों की शहादत से देश में शोक की लहर है। एसएसजे परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराकर जवानों की शहादत को नजरअंदाज किया जा रहा है। छात्रसंघ पदाधिकारी इस कार्यक्रम को स्थगित कराकर कार्यक्रम के कोष और छात्रसंघ कोष की राशि को शहीदों के आश्रितों को देने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि परिसर प्रशासन कार्यक्रम को स्थगित नहीं करता है तो छात्रसंघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। परिसर के आर्यन छात्र संगठन, एबीवीपी, यल्लो आर्मी, गोल्डन ब्वायज भी कार्यक्रम स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, उप सचिव चंदन बहुगुणा, कमल कोरंगा, ललित फत्र्याल, सूरज वाणी, प्रकाश बिष्ट, पंकज मेहता, गोपाल मेर, दीपक कनवाल, कमल नेगी, नवीन नैनवाल, रजत मेहरा, उज्जवल जोशी, अमर बिष्ट, रोहित, वरुण कपकोटी, शैलेंद्र पवार, अमन शाही आदि मौजूद थे।