{"_id":"5b9fe6af867a557f6d0afcf4","slug":"161537205935-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन प्राप्त करना कर्मचारियों का संविधान प्रदत अधिकार: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन प्राप्त करना कर्मचारियों का संविधान प्रदत अधिकार: तिवारी
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि पेंशन प्राप्त करना कर्मचारियों का संविधान प्रदत्त अधिकार है। इससे उनको वंचित नहीं किया जा सकता।
तिवारी ने कहा है कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है, क्योंकि वर्तमान पेंशन पालिसी बाजार पर निर्भर है। जिससे कर्मचारियों का भविष्य के प्रति आशंकित होना जायज है। 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि कई अन्य राज्यों ने अपने कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को ही लागू कर दिया है। उसी तर्ज पर उत्तराखंड सरकार को भी अपने कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। इसको लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन जताते हुए उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ हैं।