{"_id":"5b9c007c867a557ffc6bedfc","slug":"161536950396-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने त्योहारों को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक कर जहां भी विवाद की संभावना हो उस समस्या का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी थानाध्यक्षों को क्ष्रेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड वाले चालकों का डीएल निरस्त करने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी थानों में लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों समेत लंबित मामलों, सम्मन, वारंट आदि अपराधों की समीक्षा की और लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कर्मचारियों से भी अनुशासन में रहने और बैरकों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित प्रभारी को दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, रानीखेत से वीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंशबहादुर यादव, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक कमल सिंह पंवार, निरीक्षक अभिसूचना संतोष सिंह बगड़वाल आदि मौजूद रहे।