फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आवासीय विवि में विमानन सेवा से जुड़ा स्नातक पाठयक्रम शुरू

आवासीय विवि में विमानन सेवा से जुड़ा स्नातक पाठयक्रम शुरू

Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
आवासीय विवि में विमानन सेवा से जुड़ा स्नातक पाठयक्रम शुरू

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांडेखोला स्थित आवासीय विश्वविद्यालय में विमानन सेवा से जुड़ा स्नातक पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। वर्तमान में छह छात्रों ने प्रवेश भी ले लिया है। छात्रों को देहरादून की कंपनी एवलोन एकेडमी द्वारा कोर्स कराया जाएगा। बाद में सेंटरम रिटेल सर्विसेज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सेवा प्रदाता जीएमआर समूह, सेलीबी ग्राउंड हैंडलिंग दिल्ली और लाइट बाइट फूड्स द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी दिया जाएगा।


विमानन सेवा में स्नातक कोर्स करने के लिए प्रति सेमेस्टर फीस 15 हजार रुपये है। जिसमें एसटी, ओबीसी और एससी को 25 प्रतिशत तक छूट दी गई है। कोर्स करने के बाद छात्रों को हवाई अड्डों, विमान सेवाओं, होटल, रिजार्ट आदि सेवा प्रदाता और पर्यटन संस्थाओं में सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आवासीय विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि करार होने के बाद देहरादून की एवलोन एकेडमी द्वारा छात्रों को कोर्स पढ़ाया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। कोर्स करने के बाद छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान मानदेय और बाद में रोजगार भी मिलेगा। हाल ही में आवासीय विवि में बीएससी के छात्रों के लिए गन्ना उत्पाद प्रसंस्करण और कला वर्ग के लिए आकस्मिक प्रबंधन पाठ्यक्रम (इवेंट मैनेजमेंट) का नया कोर्स भी शुरू किया गया है। जिसमें छात्रों को चीनी मिल के अंदर काम में ली जाने वाली मशीनों के रख रखाव, सुरक्षा मानकों की जानकारी, मशीनों की कार्यप्रणाली आदि की शिक्षा दी जा रही है। इनमें से कई छात्र कोर्स करने के बाद प्रशिक्षण और मानदेय ले भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed