{"_id":"5b92c584867a5501363bca31","slug":"161536345476-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर धरना दिया
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को 19 वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर ग्रामीणों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांवों के पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल होने पर ग्रामीणों को कई तरह का कर चुकाना पड़ेगा। गांवों में अधिकांश लोग मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। धरने पर योगी सुंदर नाथ, महेश चंद्र, केपी जोशी, अंबी राम, दिवान धपोला, उत्तम सिंह नेगी, हरि दत्त, हर्ष कनवाल, मुकेश जोशी, संजय थापा, मुन्नी टम्टा, रघुनाथ सिंह, कालीचरण, धन सिंह आदि बैठे।