{"_id":"5b3d09d24f1c1bb2288b48f6","slug":"161530726866-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी मेटलाईफ प्रतियोगिता में नमन उप विजेता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी मेटलाईफ प्रतियोगिता में नमन उप विजेता रहे
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू इंडोर स्टेडियम में आयोजित पीएनबी मेटलाइफ प्रतियोगिता के अंडर-13 आयु वर्ग में नगर के नमन गुप्ता ने रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। वह प्रतियोगिता में उप विजेता रहे।
बैडमिंटन परिवार के प्रवक्ता गोकुल सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में नमन का मुकाबला झारखंड के रौनक नेगी से हुआ। जहां उन्हें 15-10, 15-9 से पराजित होकर रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में रनरअप रहने पर उनका चयन 11 और 12 अगस्त को दिल्ली में होने वाले ग्रांड फिनाले के लिए हुआ है। होटल व्यवसायी कमल गुप्ता और आरती गुप्ता के पुत्र नमन आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
वह प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नमन की उपलब्धि पर बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, प्रशांत जोशी, राम अवतार, राकेश जायसवाल, अमित नैनवाल, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन फर्त्याल, गोकुल मेहता, हेम तिवारी, नंदन रावत, विजय प्रताप, अमरनाथ रजवार, स्मृति नगरकोटी, प्रकाश पांडे, संजय नज्जौन, आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य आदि ने खुशी जताई है।