{"_id":"5b05a7544f1c1be2408b75bd","slug":"161527097172-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन गेम में अल्मोड़ा के शांतनु देशभर में दूसरे स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेन गेम में अल्मोड़ा के शांतनु देशभर में दूसरे स्थान पर रहे
Updated Wed, 23 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चेन्नई में एलेक्स जी प्रेजेंट्स इंडियन के तहत हुई लोकल एरिया नेटवर्क गेमिंग (लेन) प्रतियोगिता में रानीधारा निवासी शांतनु ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के तहत उन्हें 30 हजार रुपये इनाम के रूप में भी मिले। जाने माने गेमिंग कैफे एलेक्स जी द्वारा बीते 19 और 20 मई को चेन्नई में लोकल एरिया नेटवर्क गेमिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें देश के कोने-कोने से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता में शामिल होने रानीधारा निवासी स्व. भगवती प्रसाद पांडे और दीपाली पांडे के पुत्र शांतनु भी वहां गए। होली एंजल स्कूल से इंटर की परीक्षा दे चुके शांतनु ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। बचपन से ही गेमिंग, इंटरनेट सर्फिंग और डिजिटल कार्यों में कुशल शांतनु का कहना है कि आजकल गेमिंग और डिजिटल क्षेत्र में काफी स्कोप है और वह इसी क्षेत्र में कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने काफी राज्यों से छात्र आए हुए थे। अब वह अगस्त में होने वाली दूसरी गेमिंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। इधर उनकी उपलब्धि पर गिरीश पंत, गीता पंत समेत उनके परिजनों से खुशी व्यक्त की है।