फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शिक्षकों का धरना , सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया

शिक्षकों का धरना , सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया

Wed, 02 May 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों का धरना , सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया
अल्मोड़ा। सातवें वेतनमान के बाद वरिष्ठ और कनिष्ठ शिक्षकों के वेतन निर्धारण में हो रही विसंगति को दूर करने समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ हवालबाग ब्लॉक इकाई ने जीआईसी अल्मोड़ा में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने विद्यालयों में आ रही कोटिकरण की विसंगतियों को तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में ब्लाक अध्यक्ष जगदीश पांडे, रमेश धपोला, विनोद लोहनी, कपिल नयाल, रमेश पांडे, कुलदीप जोशी, आलोक जोशी, वीके सिंह, रमेश पांडे, महेश जोशी, गोविंदी रावत, शंकर भट्ट, जगदीश जोशी, बृजमोहन भट्ट, शिवराज बनकोटी, संजय पांडे, सुभाष वर्मा, निर्मल पंत, संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री माधो सिंह बिष्ट बैठे। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ धौलादेवी ब्लॉक इकाई ने विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने उप खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा तथा संचालन ब्लाक मंत्री आनंद बल्लभ पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में महिला उपाध्यक्ष राधा लस्पाल, उपाध्यक्ष पीसी पांडे, मो. उस्मान, रेखा पंत, सुशील तिवारी, लोकेंद्र सिंह, डा. हेमा नयाल, खान उमैर असगर, महेश पंत, रामशब्द यादव, नीरज कुमार, किरन ज्योति, तुलसी जिमिवाल, सुरेंद्र कुमार सिंह, लवेंद्र सिंह, नितेश कांडपाल, बसंत कुमार बैठे। इधर राजकीय शिक्षक संघ भैंसियाछाना ब्लॉक इकाई ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय धौलछीना में धरना दिया।


उन्होंने खंड शिक्षाधिकरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओ ने शिक्षकों को एसीपी का लाभ देने की मांग की। धरने पर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, ब्लाक अध्यक्ष शंकर बिष्ट, मंत्री कैलाश डोलिया, विजय कुमार नंदा, गणेश साही, नितिन वर्मा,धीरज पांडे, मनीष जोशी, राजेंद्र तिवारी, महेंद्र बनौला, भावना कांडपाल, हेम जोशी, गिरजा पंत, गिरीश बिष्ट, भूपेंद्र पटेलिय, अशोक बनकोटी, भास्कर पांडे, शिव सिंह, हरि प्रसाद खत्री, किरन बिष्ट, अनीता बिष्ट, रजनी पांडे, हेमा पटवाल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed