{"_id":"59d7c8054f1c1bcc538b618a","slug":"161507313669-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ की खरीददारी कर रही महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ की खरीददारी कर रही महिलाएं
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सुहागिन महिलाओं के धार्मिक महत्व के पर्व करवाचौथ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले करवाचौथ को लेकर महिलाएं खरीददारी में जुट गई हैं। माना जाता है कि अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। भगवान गणेश, कार्तिकेय के अलावा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
इस दिन महिलाएं श्रृंगार में सजी-धजी लाल और पीले वस्त्र धारण कर पति की दीर्घायु के लिए पूजा करती हैं और रात को चंद्रमा देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं। इधर बाजार में भी जगह-जगह करवाचौथ से संबधित सामग्री की खरीददारी शुरू हो गई है। ब्यूरो