{"_id":"5988a69a4f1c1ba6718b4729","slug":"161502127770-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से लापता युवती 23 दिन बाद इलाहाबाद में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से लापता युवती 23 दिन बाद इलाहाबाद में बरामद
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से 14 जुलाई को लापता हुई 26 साल की एक युवती को पुलिस ने इलाहाबाद में बरामद कर लिया। इस युवती ने खुद अपने परिजनों को फोन करके इलाहाबाद में होने की सूचना दी। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मंगलवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवती के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती 14 जुलाई को घर से चुपचाप कहीं गई। घर वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। बाद में परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। घर से जाने के बाद युवती ने अपना फोन भी बंद कर दिया था, जिससे उसकी लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले युवती इलाहाबाद के महिला थाने पहुंची और वहां से उसने मोबाइल फोन पर अपने भाई से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद अल्मोड़ा पुलिस युवती के परिजनों को लेकर इलाहाबाद पहुंची और युवती को बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस युवती को लेकर अल्मोड़ा पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती कुछ चंचल स्वभाव की है और 14 जुलाई को अपने सभी प्रमाणपत्र आदि लेकर किसी बस से हल्द्वानी की तरफ निकल गई। जानकारी के मुताबिक इस बीच बस में मिले एक युवक ने उसे अपने किसी रिश्तेदार के साथ शादी कराने का भी झांसा दिया। पुलिस की पूछताछ में युवती स्पष्ट कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। एसएसआई गणेश मनोला ने बताया कि युवती को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अदालत में बयानों के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।