{"_id":"5d1f9cf98ebc3e3ce43f7828","slug":"15623528644-almora-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिए विकासखंड भैंसियाछाना के किसान सेवा केंद्र धौलछीना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के एडीओ बादल पांडे ने किसानों को फसल बीमा के लाभ के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसानों की फसल का खेत से खलिहान तक सरकार बीमा कर रही है। इसके अंतर्गत ओला पड़ने, सूखा पड़ने, बाढ़ भूस्खलन आदि से फसल नष्ट होने पर बीमा की राशि मिलेगी। उद्यान प्रभारी हेम चंद बिष्ट ने किसानों से जागरूक रहने और फसल का बीमा करवाकर लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एक नाली खरीफ की फसल के नुकसान होने पर 450 रुपये का बीमा दिया जाएगा। कार्यशाला में विभागों के कर्मचारियों, सचिवों तथा किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर पशुचिकित्साधिकारी दीपक मेहरा, मनोज डंगवाल, पर्यावरण संस्थान कोसी की वैज्ञानिक डॉ. दीपा बिष्ट, मनीष भंडारी, नरेंद्र कुमार, संदीप बिष्ट, नत्थी राम नौटियाल, हेमचंद्र बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो