{"_id":"5d1ce7488ebc3e3c9c05c24d","slug":"156217528016-ranikhet-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबटिया में वृद्ध व्यापारी को सांड़ ने पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबटिया में वृद्ध व्यापारी को सांड़ ने पटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैंट क्षेत्र में लावारिस जानवर हमलावर हो चुके हैं। सुदूरवर्ती चौबटिया क्षेत्र में सांड़ ने वृद्ध सब्जी व्यापारी पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। उसके सिर और छाती में चोट बताई जा रही है। तत्काल परिजन उपचार के लिए उन्हें हल्द्वानी को ले गए। मालूम हो कि लावारिस सांड़ रानीखेत नगर में भी पूर्व में कई लोगों को घायल कर चुके हैं, इसके बावजूद इन्हें गो सदन नहीं भेजा जा रहा है।
नगर क्षेत्र में ही तीन दर्जन से अधिक लावारिस सांड़, गायें और अन्य जानवर सक्रिय हैं। कुंपुर लालकुर्ती क्षेत्र में कुछ साल पहले एक व्यक्ति को लावारिस सांड़ ने पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। रानीखेत नगर में कई बुजुर्गों पर लावारिस सांड़ हमला कर चुके हैं।
ताजा मामला चौबटिया का है, 60 वर्षीय बजुर्ग कैलाश बेलवाल दिन के वक्त चौबटिया में अपनी सब्जी की दुकान में बैठे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे सांड़ ने सब्जी खाने का प्रयास किया। कैलाश बेलवाल सांड़ को भगाने आए तो सांड़ ने अपने सिंगों से उन्हें सड़क पर पटक दिया। तत्काल उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी को ले जाया गया। इधर छावनी परिषद के अधिकारियों का कहना है कि गो सदन केंद्रों में जगह का अभाव है, जिसके चलते दिक्कतें आ रही हैं।