फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नवीनतम तकनीक से पशुपालन और खेती कर आय बढ़ाएं

नवीनतम तकनीक से पशुपालन और खेती कर आय बढ़ाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवीनतम तकनीक से पशुपालन और खेती कर आय बढ़ाएं
अल्मोड़ा। सहकारी संस्था इफको की ओर से चायखान साधन सहकारी समिति ब्लॉक लमगड़ा में हुई किसान सभा में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने किसानों को पशुपालन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान नवीनतम तकनीक से खेती और पशुपालन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन


अपर जिला सहायक निबंधक एमएम मैथानी ने सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का किसानों से लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषक पं. दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी चेतन प्रसाद ने कहा कि कृषि पंजीकरण योजनाओं में कृषक समूह 10 साख तक के ऋण लेकर कृषि यंत्र 80 फीसदी अनुदान में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इफको के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन, उद्यानीकरण, मत्स्य पालन और मशरूम उत्पादन कर अधिक आय अर्जित करें। समिति के सचिव कैलाश, पूरन सिंह, सुरेंद्र कुमरा, हिमांश पांडे, महेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को सागरिका, जैव उर्वरक और जल विलेय उर्वरक भी निशुल्क वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed