फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एमसीआई की रिपोर्ट का अब तक खुलासा नहीं

एमसीआई की रिपोर्ट का अब तक खुलासा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
एमसीआई की रिपोर्ट का अब तक खुलासा नहीं
अल्मोड़ा। बीती तीन मई को एमसीआई की टीम ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था, लेकिन अभी तक एमसीआई की रिपोर्ट के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। जिससे इस साल एमबीबीएस की कक्षाएं चलने को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करना चाहती है लेकिन इससे पहले एमसीआई की हरी झंडी मिलनी जरूरी है। कुछ माह पहले एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था जिसमें सभी व्यवस्थाएं अधूरी पाई गई थीं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोबारा निरीक्षण करने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


तीन मई को एमसीआई की टीम ने दोबारा अल्मोड़ा आकर मेडिकल कॉलेज की प्रगति को देखा। टीम में आए विशेषज्ञ भवन परिसर से संतुष्ट थे, लेकिन फर्नीचर और उपकरण आदि नहीं खरीदे जाने पर उन्होंने सवाल उठाए थे। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टीम को बताया था कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने पर सामग्री खरीदने के साथ ही डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. रामगोपाल नौटियाल ने बताया है कि फिलहाल एमसीआई की रिपोर्ट का इंतजार है। अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में मेडिकल कॉलेज में अगले साल ही कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed