फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मतगणना स्थल पर 400 से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

मतगणना स्थल पर 400 से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर 400 से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मतगणना स्थल होटल मैनेजमेंट संस्थान के मुख्य गेट और आसपास बैरिकेडिंग की जा रही है और चार बैरियर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए 300 से अधिक पुलिस कर्मियों 50 उपनिरीक्षक आदि के अलावा दो सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन राजपत्रित अधिकारी, छह निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 12 हेड कांस्टेबल, नागरिक पुलिस के 236 कांस्टेबल, 20 यातायात पुलिस कर्मी, दो सेक्शन पीएसी, 38 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में चेकिंग आदि के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ज्वलनशील पदार्थ, अस्त्र-शस्त्रों को प्रतिबंधित किया गया है और मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। अधिकृत मतगणना अभिकर्ता जिनके पास सक्षम प्राधिकारियों के द्वारा जारी अनुमति पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध होंगे, उन्हें ही भीतर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed