फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तव फ्रैंड्स क्लब और स्वराज स्पार्टन ने अपने-अपने मैच जीते

तव फ्रैंड्स क्लब और स्वराज स्पार्टन ने अपने-अपने मैच जीते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
तव फ्रैंड्स क्लब और स्वराज स्पार्टन ने अपने-अपने मैच जीते
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में स्व. तिलक वर्मा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मैचों में तव फ्रैंड्स और स्वराज स्पार्टन ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन



पहला मैच तव फ्रैंड्स क्लब और राफा क्रिकेटर के मध्य हुआ। बल्लेबाजी करने उतरी तव फ्रैंड्स की टीम ने 20 ओवर में मोहन भट्ट के 74 रनों की सहायता से 172 रन बनाए। जवाब में राफा क्रिकेटर की टीम 122 रन पर सिमट गई। तव फ्रैंड्स की टीम ने 50 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच स्वराज स्पार्टन और कूल क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए स्वराज ने निर्धारित ओवरों में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूल क्रिकेटर की टीम 99 रन ही बना सकी। स्वराज स्पार्टन ने 38 रन से जीत दर्ज की। अंपायर सूरज गोस्वामी, ललित कुमार, मोहन भट्ट, मोहित बिष्ट और स्कोरर दिनकर थे। इस अवसर पर बालम भाकुनी, प्रकाश जोशी, सुशील साह, देवेंद्र सिह, दीपक कुमार, राज मेहरा, आबिद अली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed