फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कब लौटेगा पटाल बाजार का प्राचीन स्वरूप!

कब लौटेगा पटाल बाजार का प्राचीन स्वरूप!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कब लौटेगा पटाल बाजार का प्राचीन स्वरूप!
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री की घोषणा के साढ़े पांच साल बाद भी शहर की मुख्य पटाल बाजार में स्थानीय पत्थर की खानों से निकलने वाले पटाल बिछाने की योजना धरातल पर नहीं उतरी है। जिससे बाजार का प्राचीन स्वरूप नहीं लौट सका है।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल में सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पल्टन बाजार से मिलन चौक तक करीब एक किमी लंबा पटाल बाजार है। नगर की स्थापना के समय से ही इस बाजार में स्थानीय खानों के निकलने वाले पत्थर की पटालें बिछाई गई थीं। इस मार्ग पर वाहन नहीं चलते हैं।
विज्ञापन


पूर्व में कई स्थानों पर यह पटालें टूटकर खराब हो गई थीं। पालिका परिषद ने लगभग डेढ़ दशक पहले बाजार में स्थानीय पटालों को हटाकर कोटा स्टोन बिछा दिया था।

बाजार में कोटा स्टोन में कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। पालिका परिषद ने कोटा स्टोन की पटाल को हालांकि खुरदरा जरूर किया है, लेकिन अब कई स्थानों पर कोटा स्टोन की पटालें भी टूट गई हैं। लंबे समय से लोग मुख्य बाजार में कोटा स्टोन के स्थान पर स्थानीय पत्थरों की पटाल भी बिछाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 सितंबर 2013 को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती कार्यक्रम में खूंट पहुंचे तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने स्थानीय पटालें बिछाने की घोषणा की थी, परंतु अब तक स्थानीय पटालें मुख्य बाजार में नहीं बिछाई जा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed