फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   असम राइफल्स में भी लागू हो वन रैंक-वन पेंशन

असम राइफल्स में भी लागू हो वन रैंक-वन पेंशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
असम राइफल्स में भी लागू हो वन रैंक-वन पेंशन
अल्मोड़ा। असम राइफल्स भूतपूर्व सैनिक संगठन के सम्मेलन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने असम राइफल्स से सेवानिवृत्त सैनिकों को ईसीएचएस समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय सभागार में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों को ईसीएच सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन देने की भी मांग की। इसके अलावा असम राइफल्स को गृह मंत्रालय से हटाकर रक्षा मंत्रालय के अधीन करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाएं के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि बीएसएफ के सेवानिवृत्त कमांडेंट एमएस नेगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे, सचिव बीएस बिष्ट शेखर चंद्र पुजारी आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में कोषाध्यक्ष नंदन सिंह माजिला, एससी पांडे, हरि सिंह, गोपाल लाल टम्टा, टीएस बिष्ट, जीएस बिष्ट, सुंदर सिंह, शेखर पुजारी, अमिता देवी, पदमा देवी आदि ने भाग लिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed