फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भैंसियाछाना ब्लॉक की समस्याओं का समाधान हो

भैंसियाछाना ब्लॉक की समस्याओं का समाधान हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
भैंसियाछाना ब्लॉक की समस्याओं का समाधान हो
अल्मोड़ा। धौलछीना तहसील संचालित करने समेत भैंसियाछाना ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक शिष्टमडंल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि भैंसियाछाना विकासखंड कई समस्याओं से जूझ रहा है। 2013 में राज्यपाल ने धौलछीना तहसील की अधिसूचना जारी की थी पर अब तक तहसील संचालित नहीं की गई है। गर्मियों में धौलछीना बाजार में पेयजल की भीषण समस्या रहती है। पेयजल समस्या के समाधान को धौलछीना बाजार के लिए नई पेयजल लाइन बिछाई जाए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों को भरने, अक्तूबर 2016 से खराब पडे एटीएम को ठीक करवाने, लोनिवि विश्राम गृह में चहारदीवारी करने, भवनों के लिए खतरा बने चीड़ के पेड़ों को काटने, ब्लॉक मुख्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करवाने, अधूरे पड़े विद्यालय भवनों को पूर्ण करने, धौलछीना वृद्ध जागेश्वर मार्ग को ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि भैंसियाछाना ब्लॉक का मुख्यालय धौलछीना में स्थित है इसलिए ब्लॉक का नाम धौलछीना होना चाहिए। व्यापार मंडल धौलछीना के अध्यक्ष दरवान सिंह रावत के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला संगठन मंत्री कमलेश बिष्ट, सचित चंद्र सिंह महरा, प्रकाश वर्मा, महिपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed