{"_id":"5b9c008e867a557ea65a5041","slug":"151536950414-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनोली में तेंदुआ महिला पर झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनोली में तेंदुआ महिला पर झपटा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के नैनोली गांव में तेंदुए का आतंक बरकरार है। शुक्रवार रात तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
ग्रामीण घायल महिला को लेकर अस्पताल की ओर रवाना हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम गांव की महिला सरस्वती देवी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने भी हल्ला मचाया जिसके बाद तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीण घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला के सिर और कान पर चोट के गंभीर निशान हैं। बीते दिन भी तेंदुए ने घास काटने गई महिला सरस्वती पांडे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। तेंदुए के लगातार हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ब्यूरो
हरीनगरी में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के हरीनगरी गांव में फिर तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
हरीनगरी के प्रधान लक्ष्मण राम आर्य ने बताया कि हरीनगरी गांव में तेंदुआ छह माह के अंदर दो मासूम बच्चों को निवाला बना चुका है। शिकारी लखपत सिंह ने एक तेंदुए को मारने के बाद गांव में तीन माह तक तेंदुआ नहीं दिखा। इस बीच गांव में दोबारा तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत है। रात को कनस्तर बजाकर आबादी से तेंदुए को भगा रहे हैं। ब्यूरो