फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कुतों की आबादी नियंत्रित करने के लिए उनके बधियाकरण की तैयारी

कुतों की आबादी नियंत्रित करने के लिए उनके बधियाकरण की तैयारी

Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कुतों की आबादी नियंत्रित करने के लिए उनके बधियाकरण की तैयारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को एनटीडी स्थित पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करते हुए पशु चिकित्साधिकारी को स्वान बधियाकरण केंद्र का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए यहां उनकी नसबंदी की जाएगी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को इस कार्य में तेजी लाने के लिए कमेटी का गठन करने के भी निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने और रेबीज को खत्म करने के लिए बधियाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर की जनता ने भी समस्या का समाधान करने की कई बार मांग की है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय परिसर में अस्पताल की जमीन का चिन्हीकरण कर उसका अधिकाधिक उपयोग करने और भवनों की आवश्यकता होने पर उसका आगणन तैयार करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालय परिक्षेत्र में चाहरदीवारी करने समेत निष्प्रोज्य पड़े तीन कमरों का सुधारीकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान परिसर में सफाई व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण में सीडीओ मयूर दीक्षित, अधिशासी अधिकारी पालिका श्याम सुंदर प्रसाद, तहसीलदार खुशबू आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी दीपांकर डेनियल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र चंद्रा, डा. योगेश शर्मा, डा. आर दीक्षित, इंजीनियर आरपी पांडे, लतिशा, कनवाल, आलोक जोशी, डा. कमल दुर्गापाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed