{"_id":"5b3d08034f1c1b0a278b47e3","slug":"151530726403-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर इकूखेत में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर इकूखेत में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। इकूखेत बाजार में बैंक शाखा खोलने, चनोली अस्पताल में सुविधाएं देने और मगरूखाल से कालिंका तक सड़क बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड जनकल्याण समिति और क्षेत्रीय विकास संषर्घ समिति के बैनर तले इकूखेत में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दसवें दिन भी जारी रहा।
बुधवार को क्रमिक अनशन पर जीत सिंह (85), कलम सिंह ( 89), पूरन राम, शातांबर लखेड़ा, रमेश राम, सुरेश राम, आशा नंद, प्रताप सिंह, सोबन सिंह बैठे। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने जिला बैंक लीड अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के उपेक्षात्मक रवैये पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन उनकी धैर्य की परीक्षा न ले। यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा, ग्राम प्रधान आनन्द राम, सुनील टम्टा, जोगा सिंह नेगी, राजेन्द्र नेगी, कैलाश डंडरियाल, विशन सिंह, मोहन राम, केशर सिंह, देव सिंह रावत, मंगल राम, निशा रावत, सुतान सिंह, पूरन रावत, हिम्मत सिंह ,राम सिंह, बची राम, सुरेंद्र, अनिल आदि मौजूद थे।