{"_id":"5aff13704f1c1b1a5e8b5862","slug":"151526666096-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई
Updated Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्म, मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। विकासखंड मुख्यालय लमगड़ा में डीएम ईवा आशीष ने शुक्रवार को ऑनलाइन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। कहा कि ग्रामीण अब अपने क्षेत्र के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या तहसील में जनाधार केंद्र के माध्यम से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि सीएससी या तहसील के जनाधार केंद्र से जन्म या मृत्यु के 21 दिनों तक आवेदन करने पर 40 रुपये, 21 से 30 दिनों के भीतर आवेदन करने पर 42 रुपये, 30 दिन से एक साल तक 45, एक साल बाद आवेदन करने पर 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्होंने डीपीआरओ को अधीनस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत वीडीओ, वीपीडीओ से समय समय पर इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड अधिकारियों को इस प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने को कहा। ताकि ग्रामीणों को इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ मिल सके। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत क्वेटा निवासी गिरीश चंद्र के पुत्र जय बजेठा का जन्म प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान सीडीओ मयूर दीक्षित, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार तिवारी, हरीश आर्या आदि थे।