फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   महिपाल और प्रियंका के गीतों पर झूमे दर्शक

महिपाल और प्रियंका के गीतों पर झूमे दर्शक

Tue, 31 Oct 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
महिपाल और प्रियंका के गीतों पर झूमे दर्शक
धौलछीना (अल्मोड़ा)। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय धौलछीना महोत्सव का समापन हुआ। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गायक महिपाल मेहता और प्रियंका राजन के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमे।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन भजन संध्या का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन शनिवार रात हुई भीषण ओलावृष्टि के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका। रविवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा पार्वती मेहरा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव और रामलीला हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और उसके संरक्षण को सामूहिक प्रयास करने होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने धौलछीना में भव्य रामलीला मंच बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल धौलछीना और रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित महोत्सव में संस्कार साहित्यिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरुआत शिव स्तुति से की। इसके बाद झोड़ा, चांचरी, छपेली, कुमाउंनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर रात एक बजे तक दर्शकों का मनोरंजन किया। गायक महिपाल मेहता ने पलायन की वेदना को गीत के द्वारा प्रस्तुत किया। प्रियंका राजन ने मालुरा मालुरा और नेपाली गाना गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकार भगवान बोरा, सूरज महरा, रक्षित नाथ के गीत भी सराहे गए। अंत में मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने बच्चों और अभिभावकों से ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा। ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला ने सभी का स्वागत किया और रामलीला मैदान में बैरिकेेटिग लगाने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन उम्मेद मनराल ने किया। कार्यक्रम में गोपाल महरा, चंद्र सिंह महरा, कुंदन महरा, प्रकाश वर्मा, नंदन सिंह कार्की, मनमोहन सिंह, बच्ची सिंह बोरा, नंदन मेहरा, दीवान महरा, वीरेंद्र महरा, महेश जीना, संजय जीना, रामपाल सिंह, दीपक महरा, हिमांशु महरा, नीरज महरा, भूपाल सिह, सूरज सिंह, अंकित महरा, सागर रावत, विपिन महरा, सलमान खान आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed