{"_id":"5989f1544f1c1bbd5d8b46fd","slug":"151502212436-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को नगर में टू वे यातायात व्यवस्था का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को नगर में टू वे यातायात व्यवस्था का स्वागत
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बार एसोसिएशन और नगर व्यापार मंडल ने रविवार के दिन नगर में टू वे व्यवस्था लागू करने का स्वागत किया है। बार एसोसिएशन ने शहर में व्यवस्थाओं को लागू करने को लेकर भविष्य में किसी समिति का गठन होने पर तमाम संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को सदस्य बनाने और सर्व सम्मति और बहुमत के निर्णय के अनुसार ही इसे लागू करने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग और संगठन जबरन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के अव्यवहारिक नियमों को लागू कराने की जिद में अड़े हैं, जिसका बार एसोसिएशन विरोध करेगी।
जिला बार एसोसिशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश तिलारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने एसएसपी द्वारा रविवार को नगर में लक्ष्मेश्वर-करबला, मालरोड में वन वे यातायात व्यवस्था को समाप्त कर टू वे व्यवस्था लागू करने का स्वागत किया है। वक्ताओं ने कहा कि शहर में इस प्रकार की व्यवस्था लागू करनी चाहिए जिससे वाहन स्वामियों, नागरिकों और व्यापारियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि रविवार के दिन स्कूल, कार्यालय और बाजार बंद होने से सड़क पर वाहनों का दबाव कम रहता है इसलिए एसएसपी का निर्णय सराहनीय है।
वक्ताओं ने कहा कि शहर में व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए यदि जिलाधिकारी और एसएसपी द्वारा समिति गठित की जाती है तो उसमें तमाम संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को सदस्य बनाने और बहुमत के निर्णय के अनुसार ही शहर की व्यवस्थाओं को लागू करने की मांग की। बैठक में आरसी उपाध्याय, कुंदन लटवाल, दीवान बिष्ट, देवेश बिष्ट, भुवन पांडे, योगेंद्र नयाल, दीवान सिंह लटवाल, मो. इमरोज, हरीश लोहनी, शेखर लखचौरा, पंकज लटवाल, धनंजय साह, दीप जोशी, मनोज बृजवाल, भूपेंद्र मियान, सुनील कुमार, डीडी शर्मा, भगवत मेर आदि मौजूद थे। इधर व्यापारियों का कहना है कि इससे आम जनता और व्यापारी को काफी राहत मिली है। उन्होंने त्योहारों में भी यातायात वन वे मुक्त रखने की मांग की है। मांग करने वालों में नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीपक वर्मा, अनीता रावत, मनोज पवार, वकुल साह, अमित साह, विजय भट्ट आदि पदाधिकारी शामिल हैं।