फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा। विकास भवन में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट भवन के पास तलाड़बाड़ी जाने वाले मार्ग पर शनिवार को दो नेपाली मजदूरों की करंट लगने के बाद उसमें से एक की मौत हो जाने पर पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ 46/2017 धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शनिवार को विकास भवन में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट भवन के पास तलाड़बाड़ी जाने वाले मार्ग में दो नेपाली नजदीक से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गए थे। जिसमें से एक नेपाली मजदूर रमेश बहादुर पुत्र मकर बहादुर निवासी लालू, कालीकोट ऑचल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरा मजदूर देवराज झुलस गया था। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारानौला पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल प्रोन्नत अरविंद कुमार ने थाना कोतवाली में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed