{"_id":"6635113c3dd9ccbe190f4258","slug":"150-year-old-boat-should-not-become-history-almora-news-c-8-1-hld1025-351781-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 150 साल पुरानी नाव न बन जाए इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 150 साल पुरानी नाव न बन जाए इतिहास
Fri, 03 May 2024 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 03 May 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
पंडित गोविंद बल्लव पंत राजकीय संग्रहालय में स्थापित जंग लगी दुर्लभ नाव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय में स्थापित 150 साल पुरानी दुर्लभ नाव को उसके मूल स्वरूप में लौटाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। नाव को लंबे समय तक संरक्षित करने के लिए इसका केमिकल ट्रीटमेंट होना था लेकिन तीन माह बाद भी इसके संरक्षण के लिए दिल्ली से टीम नहीं पहुंची है। इस पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो नाव इतिहास का हिस्सा बन जाएगी।
नगर की माल रोड स्थित जीबी पंत संग्रहालय में वर्ष 2016 में ऊधमसिंह नगर जिले के खमरिया गांव से 40 क्विंटल वजनी नाव को यहां ला कर स्थापित किया गया। ब्रिटिश काल की नाव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। सात वर्षों में खुले में रखी नाव में जंग लग चुकी है। पुरातत्व विभाग ने नाव को संरक्षित करने के लिए इसके केमिकल ट्रीटमेंट की योजना बनाई। एक माह पूर्व इसके लिए मशीन तो पहुंची लेकिन दिल्ली से टीम नहीं पहुंची।
केमिकल ट्रीटमेंट के लिए मशीन संग्रहालय में पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों की टीम के आते ही संरक्षण का काम शुरू कर दिया जाएगा।- डॉ. चंद्र सिंह चौहान, प्रभारी निदेशक जीबी पंत संग्रहालय अल्मोड़ा।